फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मानदेय और ईपीएफ की मांग के लिए बीडीओ को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
मानदेय और ईपीएफ को लेकर बीडीओ को पत्रक देते मनरेगा कार्मिक।स्रोत संगठन
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के मनरेगा कर्मचारियों ने बुधवार को मानदेय और ईपीएफ की मांग के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

बीडीओ को पत्रक देकर सुविधाएं दिलाने की मांग की। विकास पांडेय के नेतृत्व में रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी संवर्ग के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे। कर्मचारियों ने कहा कि कई साल से वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
ग्रामीण विकास की रीढ़ बनकर कार्य करने के बावजूद उनका बकाया मानदेय और ईपीएफ लंबित रखना अत्यंत अन्यायपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण है।
जब तक कर्मचारियों के श्रम का सम्मान नहीं होगा, तब तक विकास की बात करना केवल दिखावा है। अल्टीमेटम दिया कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नागेश शुक्ल, तीर्थराज दूबे, इंद्रजीत बिंद, अनुराग मौर्य, देवेंद्र यादव, सालिकराम प्रजापति, अनिल मिश्र, रामसागर यादव, संदीप सिंह, द्वारिका निषाद, शिबू पांडेय, अनिल गौतम, लोकपति चौबे, उपेंद्र गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें