फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस सेलिब्रेशन में दिखाई प्रतिभा

Sat, 20 Dec 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सेंट मेरीज स्कूल  में आयोजित क्रिसमस सेलिब्रेशन में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस आदि में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शनिवार को पत्रकार बनाम शिक्षक एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच के बाद विद्यालय में विंटर वेकेशन शुरू हो जाएगा।


पंजाबी डांस, नृत्य में बच्चों ने जहां मझे हुए कलाकार का परिचय दिया वहीं सोलो डांस, ग्रूप डांस, ग्रूप सिंगिंग में उन्होंने कला की ऊंचाईयों को छुआ। मिमिक्री में छात्रों ने एक दूसरे से बेहतर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छोटे छोटे बच्चे कुछ अलग ही दिखाई दिए। फादर अजय ने छात्रों को संबोधित करते हुए क्रिस्मस पर्व की महत्ता बताई और ईसा मसीह के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने विकास के लिए अनुशासन को सर्वोपरि बताया। और क्रिस्मस की तैयारियों की भी जानकारी दी।फादर ने कहा कि शनिवार को पत्रकार एकादश और शिक्षक एलेवन के बीच क्रिकेट मैच के साथ ही आज हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

बताया कि इसी के साथ शीतकालीन छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें