फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय कार्डधारकों में तीन माह तक वितरित होगी चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दूसरे चक्र में एक बार फिर अंत्योदय परिवारों की सुधि शासन ने ली है। अप्रैल से जून तक प्रति अंत्योदय कार्ड एक किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आवंटन लक्ष्य 12283.450 एमटी तय करते हुए चीनी का उठान 15 मई तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि दो नगर पालिकाओं, पांच नगर पंचायतों के साथ ही छह ब्लाकों में सात सौ से अधिक कोटे की दुकानें कार्यरत हैं। जिन पर कुल 38266 अंत्योदयक कार्डधारक रुटीन पर मिलने वाले राशन का लाभ उठाते हैं। खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान ने पत्र भेजकर चीनी का वितरण अप्रैल से जून तक कराने का आदेश दिया है। उ.प्र.सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड से करार कर बफर गोदामों तक उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद ब्लाक गोदाम से कोटेदार चीनी का समय से उठान कर 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से अंत्योदय कार्डधारकों में प्रति कार्ड एक किलोग्राम वितरित करेंगे। आपूर्ति निरीक्षक सदर दिनेश कुमार यादव कहा कि चीनी वितरण में किसी तरह की शिकायत मिलने पर कोटेदार जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें