सुरियावां में स्कूल चलो अभियान की रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना अतिथि। स्रोत संगठन
ब्लॉक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरियावां व प्राथमिक विद्यालय सुरियावां प्रथम के बच्चों ने स्कूलों में प्रवेश के लिए नामांकन जागरूकता रैली निकाली।
ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में निकाली गई रैली को बीडीओ रेनू चौधरी, बीईओ यशवंत सिंह और जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों से बच्चों को स्कूल भेजने और नामांकन बढ़ाने की अपील की गई। बीडीओ ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का लक्ष्य शिक्षा के महत्व पर जोर देना है।
यह अभियान बच्चों का स्कूलों में नामांकन कनाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करता है। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह, बनारसी दास पासी, अनीता मौर्या, शिखा गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार यादव, ललित कुमार, प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे। संवाद