पढ़े भदोही अभियान के तहत शनिवार को 892 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभियान चलाया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ब्लॉकवार फीडबैक लिया। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 100 दिन का यह अभियान अप्रैल तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि अभियान में बच्चे सामूहिक रूप से दक्ष होंगे। औराई, भदोही, ज्ञानपुर, अभोली, सुरियावां, डीघ ब्लॉक के स्कूलों में बच्चों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए विभिन्न प्रकार की आकृतियों में ककहरा व रोचक कहानियां पढ़ीं। शिक्षणेत्तर कर्मियों ने बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराकर अभियान में पड़ने वाले व्यवधान का समाधान कराया। इस मौके पर धीरज सिंह, रत्नेश पांडेय, विनय शंकर पांडेय, प्रतीक मालवीय, कांतिमान शुक्ला, वंदना, जितेंद्र कुमार, अरुण, प्रभात रंजन, प्रदीप, शिवम श्रीवास्तव, मृत्युंजय, मनीष पांडेय, राज कुमार, शिल्पी प्रिया, इंदू, निधि, रेखा, पूनम मिश्रा, स्मिता, आशीष मिश्रा ने निगरानी की।