विंध्याचल। सिटी ब्लाक क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय महुआरी कला प्रथम का शनिवार को तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली रहे। मुख्य अतिथि ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने शिक्षा के व्यावसायीकरण पर एक सुंदर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कक्षा एक और दो के निपुण बच्चों सहित कक्षा तीन, चार व पांच के मेधावी छात्र व छात्राओं को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान एआरपी प्रीति सिंह, सत्य प्रकाश यादव, ताराचंद यादव, नोडल शिक्षण संकुल रिजवान अख्तर, कर्नल एकेडमी प्रयागराज के निदेशक प्रवीण सिंह सहित अनिल त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश दुबे, धर्मराज सिंह, मनीषा द्विवेदी, किरन वर्मा, कुमुद देवी आदि शिकक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।