फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गई। इसमें शामिल छह ब्लॉकों के 70 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अपने मॉडल के माध्यम से किया। पांच सदस्यीय टीम ने मूल्यांकन किया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने मूल्यांकन टीम के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यही बच्चे भविष्य में वैज्ञानिक बनकर जिले का नाम रोशन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने सभी छात्रों के मॉडल संग शिक्षकों की मेहनत की भी सराहना की। मूल्यांकन टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोकुलपट्टी के अर्पित पाल, महुआपुर के बजरंगी, डुहिया की कृति शुक्ला, द्वारिकापुर की उर्वशी बिंद, मकनपुर के प्रतीक मौर्य, कलापुर के दिलीप मौर्य, बरमोहनी के आदर्श यादव, फत्तूपुर के विशाल पाठक, भुलईपुर के अखिलेश पाल, चकसुंदर की ऋषिका मिश्रा के मॉडल को विजेता घोषित किया। बीएसए ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। मूल्यांकन टीम में विकास चौधरी, राजेंद्र, गणेश पांडेय, मानिक चंद्र पाल शामिल रहे। अध्यक्षता जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजकुमार सिंह और संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर धीरज सिंह, सौरभ सिंह, संदीप दुबे, जिंतेंद्र कुमार, योगेश मौर्य, विनोद कुमार, विनय पांडेय, रत्नेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें