फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार में इंजेक्शन लगाने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के पल्हैया गांव स्थित एक क्लीनिक में शुक्रवार को इंजेक्शन लगाते ही शिवाय उर्फ रुद्र (6) नामक बच्चें की मौत हो गई । इसके बाद औसानपुर निवासी मृत बच्चें के परिजनों के हंगामा मचाने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने झोलाछाप नंदलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कई दिनों से रुद्र की तबीयत खराब चल रही थी। शुक्रवार की सुबह तेज बुखार आने के कारण पल्हैया स्थित एक निजी क्लिनिक में बच्चें का इलाज कराने के लिए लेकर गए थे। बताया कि झोलाछाप ने तेज बुखार में इंजेक्शन लगाकर राहत मिलने की बात कहीं लेकिन इंजेक्शन लगाने के बाद शिवाय की हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद घबराएं परिजनों ने आनन-फानन में रुद्र को भदोही नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहा चिकित्सकों ने शिवाय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव के साथ परिजन पुन:झोलाछाप के यहां पहुंचें और लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामदरश ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर झोलाछाप नंदलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें