फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में खराब मौसम का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चे और महिला की मौत, तीन झुलसे

Fri, 09 Apr 2021 06:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर / भदोही
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल में बृहस्पतिवार को आंधी और बारिश के साथ मौसम ने करवट ली। इस दौरान बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार सुबह कुल तीन जगहों पर आकाशीय बिजली मौत बनकर टूटी। मिर्जापुर और भदोही में बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

विज्ञापन


मिर्जापुर में एक महिला की मौत और उसकी दो पुत्रियां झुलस गई हैं। एक अन्य जगह दो गाय की मौत हो गई और एक किशोरी झुलस गई है। वहीं भदोही में दो बच्चों की मौत हुई है। 

महिला की मौत, तीन किशोरियां झुलसीं
मिर्जापुर जनपद में जगहों पर आकाशीय बिजली गिरी। पड़री क्षेत्र के सुर्जवार गांव निवासी 45 वर्षीय अनीता मौर्या पत्नी राम किशुन मौर्य सुबह बारिश होने पर खेत से भूसा ढोने के लिए गई थीं। वह अपनी 20 वर्षीय पुत्री रीना और 15 वर्षीय निशा के साथ भूसा ढो रही थीं। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में अनीता और उसकी दो पुत्रियां आ गईं।
विज्ञापन


इसमें अनीता गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। झुलसी रीना को उपचार के लिए भर्ती किया गया। वहीं निशा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अनीता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पति राम किशुन खेती करते हैं। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

इसके अलावा मिर्जापुर के ही जिगना, विंध्याचल थाना क्षेत्र के सुपंथा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से दो गाय झुलस कर मर गईं। एक किशोरी मामूली रूप से झुलसी है। सुपंथा गांव निवासी चिंतामणि उपाध्याय की दो गाय मड़हे में बंधी थी। सुबह 11 बजे बरसात के साथ आकशीय बिजली की चपेट में दोनों गाय आ गईं। गांव निवासी 20 वर्षीय रेनू पुत्री चिंतामणि भी हल्की झुलस गई।

भदोही में दो बच्चों की मौत

विज्ञापन

भदोही जिले में बिजली गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। बच्चों को ग्रामीणों और परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। 

गोपीगंज कोतवाली के चंद्रपुरा महादेव गांव में बृहस्पतिवार को शाम बिजली गिरने से मुस्कान (10) पुत्र रंजीत यादव निवासी जंगला और रिव्यांशु (11) पुत्र बृजभान यादव निवासी चंद्रपुरा महादेव की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें