फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्ट से पेश की वैज्ञानिक सोच

Mon, 23 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केएनपीजी कालेज के भौतिक विभाग में परिषद से दो दिवसीय प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता हुई। पोस्टर में छात्रों ने आकर्षक चार्ट प्रस्तुत कर वैज्ञानिक  सोच प्रदर्शन किया। छात्रा खूशबू यासीन के बनाए गए माइकल फैराडे सिद्धांत मॉडल आकर्षक रहा। फैराडे नियम की उपयोगिता विस्तार से बताया। दीक्षा पांडेय, सुप्रिया सिंह ने नोबल विजेता सीबी रमन, इंद्रजीत बिंद ने भारत रत्न अब्दुल कलाम, प्रशांत ने न्यूटन, प्रेमलता ने रदरफोर्ड मॉडल पेश किया। कार्य क्रम में डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ.नीलांजल मजूमदार, अंशु मान तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरी ओर जंतु विज्ञान परिषद की ओर से छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शुभारंभ प्राचार्य डॉ.वीपी सिंह ने मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन करके किया। प्राचार्य समेत डॉ. सविता भरद्वाज, डॉ.त्रिभुवन दीक्षित, डॉ.आलिया रिफत,डॉ.एचपी सिंह, डॉ. डॉ.आरएन शर्मा, डॉ.सौम्या मिश्रा, डॉ.सुमन गुप्ता आदि ने अवलोकन किया। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में छात्रों में जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा हुई, प्रस्तुत किए गए मॉडल भी आकर्षक लग रहे थे। जिसका अतिथियों ने सराहना की। निबंध प्रतियोगिता में संध्या चौरसिया प्रथम, स्वाती साहू द्वितीय, ज्योति विश्वकर्मा तृतीय रही।

क्विज में मिथिलेश मिश्र प्रथम, पूजा उमर द्वितीय, चंद्रांग तृतीय रहे। मॉडल चार्ट में संध्या प्रथम, रूखा देवी द्वितीय, शिवम तृतीय रहे। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन में सीमा यादव प्रथम, अस्मिता श्री वास्तव द्वितीय, दीपक तृतीय स्थान पर रहे। स्वागत जंतु विभागाध्यक्ष शुभ्रा श्रीवास्तव, प्रजेंटेशन से लाभ के बारे में डॉ. नीलांजन मजुमेदार ने बताया। इस मौके पर रत्नेश सोनी, डॉ.रविशंकर, डॉ.पीसी गुप्ता, चंद्रांग पाठक, सोनल सिंह, श्वेता यादव, सीमा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें