फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईपीसी उपाध्यक्ष चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून को होना है। उसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 23 मई है। अब केवल सोमवार का दिन बाकी रह गया है लेकिन अब तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। चुनाव में देश भर के कुल 547 निर्यातक मतदाता ही मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीईपीसी के प्रशासनिक समिति के सदस्यों में से ही कोई चुनाव लड़ सकता है। परिषद के बाइलाज के अनुसार बिना चुनाव आम सहमति से भी उपाध्यक्ष का चयन हो सकता है लेकिन शनिवार तक ना तो आम सहमति के संकेत मिले न ही कोई नामांकन हो सका। शनिवार को प्रशासनिक सदस्य असलम महबूब ने कहा कि अब सोमवार को ही नामांकन होंगे। अधिसूचना के मुताबिक 3 जून को वैध नामांकनों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 15 से 22 जून तक इलेक्ट्रानिक मतदान हो सकेगा। 23 जून को वोट न दे पाने वाले लोग परिषद के नोएडा कार्यालय में जाकर मतदान कर सकेंगे। उसी दिन मतगणना होगी और परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें