उन्होंने राष्ट्रपति, राज्यपाल को संबोधित मांगो का ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कांग्रेस विरोधी बताकर उनका पुतला भी फूंका।
कहा कि कांग्रेस किसानों हित को लेकर कभी समझौता नहीं करेंगेे।
जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने किसानों की हित करने के बजाए उन की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्र ने ज्ञानपुर, औराई और डीघ ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि झूठे वादेकर सत्ता हासिल कर चुकी भाजपा अब किसानों को उनके जमीन के मालिकाना हक से वंचित करने पर उतारू है।
किसानों के हित में कांग्रेस पार्टी संघर्ष में पीछे नहीं हटेगी,
ज्ञानपुर में ब्लाक प्रभारी कमलेश दुबे, क्रांति शुक्ला समेत डॉ. सगीर हसन खां, ब्रह्मदेव पांडेय, लल्लन मिश्र, लवकुश नारायण, सुरेश चंद्र, माबूद खां, गुलजारी लाल, नगर अध्यक्ष जान मोहम्मद, रत्नेश मिश्र, जयशंकर दुबे, अनुपम अग्रवाल, आनंद आदि रहे। डीघ ब्लाक में अध्यक्ष सतीश चौबे के नेतृत्व में राकेशधर पांडेय, सुशील पांडेय, मानिक लाल, रोहित मिश्र, टिंकू पांडेय, इंद्रेश, लोकेश आदि रहे।
घोसिया संवाददाता के अनुसार, ब्लाक अध्यक्ष शारदा प्रसाद की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने आयोजित धरना प्रदर्शन केंद्र और प्रदेश सरकार को खूब कोसा। मोदी अखिलेश मुर्दाबाद, किसान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसमें दीनानाथ दुबे, जफर खां, रामआशीष दुबे, मृत्युंजय पांडेय, दुक्खी खां, अमृतलाल, वसीम अंसारी आदि रहे। इसी तरह सुरियावां ब्लाक मुख्यालय पर भी सात सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुनील उपाध्याय, प्रेमबिहारी उपाध्याय, आशाराम पांडेय, राजबली उपाध्याय, अविनाश मौर्य, लोलारखनाथ दुबे, शिवधारी सरोज, कृष्ण कुमार, रामधनी आदि रहे।
अभोली संवाददाता के अनुसार, अभोली ब्लाक पर मंगलवार को ब्लाक अध्यक्ष सुनील मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार किसानों के विरोध में हर कार्य कर रही है। कांग्रेस किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। अंत में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर ब्रहमदेव तिवारी, रामश्रृंगारपाठक, रमाशंकर बिंद, विनोद गुप्ता, समरेश तिवारी, धर्मराज, अरूण उपाध्याय,राजेश शर्मा, ध्रुवचंद्र, सुरेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
, रामअधार नट आदि ने विचार व्यक्त किए।