फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से होगी जुलूस की निगहबानी

Thu, 22 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपना सौ प्रतिशत योगदान दे। जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करें। बताया कि सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं या नहीं उन्हें पहले से ही जांच लें। प्रतिमाएं ऊगापुर नहर में विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने कहा की पूर्व में हुई कुछ कमियों को भुला कर हमें आगे देखना चाहिए। प्रयास हो कि गलतियों की पुनरावृत्ति न हो। अराजक तत्व माहौल खराब करते हैं, जिसमें बेगुनाह भी पिसते हैं। किसी को ऐसा करने का मौका न दें। कहा कि प्रत्येक गड़बड़ी करने वाला चिन्हित किए जाएं ताकि उसे सजा मिले और आगे से वह कुछ गलत करने से बाज आएं। उन्होंने पुलिस बल से कहा कि आपके साथ जगह जगह वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। उनके निर्देशन में काम करें। कप्तान ने बताया कि सभी अपने मोबाइल चालू रखेंगे।
एएसपी लल्लन प्रसाद यादव ने बताया कि पर्व के लिए नगर को चार जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। बताया कि अजिमुल्लाह चौराहे से तकिया कल्लन शाह तक पुलिस बल आसपास के छतों पर भी मुस्तैद रह कर जुलूस की निगरानी करेगी। इसके अलावा कई स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सभी चौकी इंचार्जों को आगाह किया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में दुर्गा प्रतिमाएं 10 बजे रवाना करा देंगे ताकि एकमा तिराहे पर समय से पहुंचें। बैठक में एडीएम हरिलाल यादव, सीडीओ आरपी मिश्र, सीओ एपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें