फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: घर छोड़ कर भागी संगम के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। कोतवाली के बेजवां गांव दो जुड़वा बेटियों के दूध में जहर देने के बाद आत्महत्या करने वाले युवक के मामले में पुलिस ने युवक ओमप्रकाश की पत्नी संगम के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं संगम का मंगलवार को भी कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बेजवां गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपनी 14 माह की दो जुड़वा बेटियों को दूध में जहर देकर खुद घर से 500 मीटर दूर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतक की पत्नी संगम 19 नवंबर को दवा लेने के बहाने घर से निकली थी। जहां एक दवा की दुकान पर अपने भतीजे को बैठाकर गायब हो गयी। वह घर से आभूषण और नगदी भी ले गई। तीन मौतों के बाद मंगलवार को भी गांव में मातम पसरा रहा। ओम प्रकाश यादव के पिता राजाराम यादव ने संगम के पिता ज्ञानपुर कोतवाली के असनांव, कलियापुर निवासी गया शंकर यादव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया। पुलिस संगम के पिता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें