शस्त्र लाइसेंस हो गया था निरस्त
पुलिस पूर्व विधायक को 2020 और उनके बेटे विष्णु को 2021 में गिरफ्तार किए गए। उसके बाद से ही दोनों अलग-अलग जेल में बंद हैं। इधर, उनकी मुश्किल और बढ़ती जा रही है। गुरुवार को गोपीगंज कोतवाली में बाप-बेटे के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी असलहा जमा न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व विधायक व उनके बेटे के नाम जारी दो राइफल और एक रिवॉल्वर का लाइसेंस 18 मार्च 2021 को निरस्त कर प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज को असलहा जमा कराने का निर्देश दिया था। पुलिस द्वारा जेल में निरुद्ध विजय मिश्रा व विष्णु मिश्रा को 21 जून 2024 को नोटिस तामील कराते हुए असलहा व लाइसेंस बुक जमा करने को कहा गया, लेकिन आज तक असलहा व लाइसेंस बुक जमा नही कराया गया।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर गुरुवार को पिता-पुत्र के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन में पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।