फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थाना पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुए मारपीट के मामले में सोमवार को आठ लोगों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया। डुहिया-दानीपट्टी निवासी मुकेश यादव पुत्र जोखूराम यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 29 मई को घर पर शादी थी। शादी में शिरकत होने के लिए रिश्तेदारों और परिचितों को कार्ड देने छोटा पुत्र उमेश यादव इनारगांव की ओर गया था जहां से लौटते समय मनबढ़ लोगों ने उसे रास्ते में रोककर हाकी, डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को डीघ सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक मो.खुर्शीद अंसारी ने बताया कि तहरीर पर इनारगांव निवासी राहुल सिंह, अंकुर सिंह, प्रियतम, सूरज, विपिन, अतुल, नीतिन, गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। दो दिन से दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें