फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब मिलने पर चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोइरौना थानाक्षेत्र के पैगहा में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर मिलावटी शराब बेची जा रही थी। डीएम-एसपी की तरफ से की गई जांच के बाद शुक्रवार की रात में आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उस दौरान जांच में ब्रांडेड कंपनी के रैपर आदि लगाकर यहां मिलावटी शराब बेचे जाने की बात सामने आई। इसको संज्ञान में लेते हुए लाइसेंसधारक, दुकान संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव और आगामी होली पर्व के मद्देनजर शराब की मांग बढ़ गई है। जिसका फायदा दुकान संचालक उठाने के लिए आम लोगों के जीवन से भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते। सरकारी शराब के साथ ही रैपर आदि लगाकर मिलावटी शराब का कारोबार भी शुरू कर देते हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दोपहर में दुकान का निरीक्षण किया। शराब की बोतलें संदिग्ध मिलीं तो अफसरों की भृकुटी तन गई। डीएम के निर्देश पर शाम को जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान, क्षेत्रीय निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, सीओ एके सिंह, थाना प्रभारी कोइरौना चित्रकूट पुरी मयफोर्स पैगहां स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चली जांच में यह पुष्ट हो गया कि रैपर बदलकर मिलावटी शराब बेची जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने लाइसेंसधारक दिनेश कुमार मिश्रा, संचालक आशीष सिंह, सेल्समैन प्रिंस सिंह और परमेंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की कार्रवाई से अन्य दुकान संचालकों में खलबली मची हुई है। जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुकान का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें