फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मारने की धमकी में पांच नामजद, 60 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। पुलिस कार्यालय सरपतहां में शव को लेकर चक्काजाम और हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरु कर दी है। प्रकरण में पुलिस को जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में पांच नामजद और 60 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

औराई के घाटमपुर चकापुर निवासी रामदुलार यादव के बेटे सुशील यादव की सूरत में गत दिनों संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जब शव घर आया तो परिजन और गांव के लोग दुबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ गए। सीओ प्रभात राय, औराई कोतवाल रामसरिख गौतम जब घर पहुंचे तो 15 अक्तूबर को अंतिम संस्कार की बात कही। पुलिस ने तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर को परिजन मृतक सुशील यादव का शव लेकर पुलिस कार्यालय सरपतहां पहुंचे। लोग ज्ञानपुर-मोढ़ मार्ग पर शव रखकर हंगामा करने लगे। इस दौरान कई एंबुलेंस जाम में फंसे रहे। आरोप है कि जब वहां पुलिस पहुंची तो रामजीत यादव, सूबेदार विश्वकर्मा, चंचल चौबे, रामदुलार यादव और नागेंद्र मिश्रा सभी निवासी घाटमपुर चकापुर संग 50-60 अज्ञात लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और प्रभारी निरीक्षक और हमराही गणों को जान से मारने की धमकी देने लगे। किसी तरह जाम को समाप्त कराया और समझा-बुझाकर का दाह संस्कार कराया। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने कहा कि मामले में पांच नामजद और 60 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें