फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से चोरी हुए कालीन बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। घोसिया नगर के वार्ड सात में दो दिन पूर्व कालीन गोदाम से चोरी हुए दो लाख के कालीन के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का कालीन और एक मालवाहक बरामद किया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली में पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने पत्रकारों के सामने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घोसिया के वार्ड नंबर सात निवासी एकरार अहमद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि सिन्हा रोड स्थित कालीन गोदाम की खिड़की और जाली को तोड़कर चोरों ने कालीन चुरा लिया। मामले का खुलासा करने के लिए औराई पुलिस को निर्देश दिया गया था। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नरसिंगा स्थित नहर पुलिया से शातिर चोर मोनू, शाहनवाज निवासी घोसिया वार्ड 13, वाजिद अली निवासी वार्ड एक जबकि नाजिम अली निवासी सरोई को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई कालीन और घटना में प्रयुक्त मालवाहक को बरामद किया गया। उनके पास से बेल्जियम कारपेट के 36 फीस, लाल गोल्ड भूरा के चार बंडल बरामद हुए। जिसकी बाजार में कीमत करीब दो लाख है। दो दिन के अंदर पुलिस ने घटना का खुलासा किया। इसको लेकर एसपी ने पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई। टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय, उप निरीक्षक विनोद कुमार दुबे, प्रमोद कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह, इंदल कुमार ,कमल कुमार ओझा, बेलाल अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें