फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कार पंचायत भवन से टकराई, ड्राइविंग सीख रहा युवक घायल

विज्ञापन
भदोही रोडवेज परिसर के पंचायत भवन के पिलर से टकराई कार के उपर गिरा छत। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
नईबाजार। भदोही कोतवाली के जमुनीपुर कॉलोनी स्थित रोडवेज परिसर में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पंचायत भवन के पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंचायत भवन की छत कार के ऊपर ढह गई। हादसे में कार चला रहा मोहल्ला गाजीपुर निवासी अख्तर घायल (46) हो गया। वहीं कार सवार अन्य चार बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक है कि अख्तर वाहन चलाना सीख रहा था।
विज्ञापन

भदोही शहर के गाजीपुर मोहल्ला निवासी अबरार अहमद (41) अपनी कार लेकर दोस्तों के साथ ड्राइविंग सीखने के लिए रोडवेज परिसर पहुंचे थे। कार में उनके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे। बताया जाता है कि ड्राइविंग सीखने के दौरान उनका दोस्त अख्तर (23) चालक की सीट पर बैठा। उसने अचानक तेज गति से एक्सीलेटर दबा दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर सीधे पंचायत भवन के पिलर से जा टकराई। टक्कर के कारण भवन की छत कार के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में कार सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। कोतवाली शैलेश राय ने बताया कि ड्राइविंग सीखने के दौरान हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें