औराई। कोतवाली क्षेत्र के कोठरा के पास हाईवे पर रविवार की दोपहर ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार पिता की मौत हो गई, जबकि दो पुत्र घायल हो गए। दोनों को औराई सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, लखीसराय बिहार निवासी शैलेंद्र कुमार (69) अपने दो पुत्रों कृष्ण गोपाल और शैलेंद्र आनंद के साथ कार में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। औराई थाना क्षेत्र के कोठरा के पास पहुंचे तभी हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गए। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से तीनों को पास के औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शैलेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण गोपाल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शैलेंश आनंद की हालत डॉक्टरों ने ठीक बताई है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है।