फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीन नगरी के एक लाख गैस उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। पेट्रोल, डीजल के दाम कम होने के साथ उज्ज्वला योजना के तहत रसेाई गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी। उज्ज्वला योजना के सिलिंडरों पर 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। अभी तक यह सब्सिडी मात्र 48 रुपये थी। इसका लाभ जिले के करीब एक लाख उज्ज्वला उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन

रसोई गैस का दाम कम होने से महिलाओं में खुशी है। हालांकि सामान्य गृहिणियों को राहत न मिलने से उनमें थोड़ी नाराजगी भी है। उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं का कहना है कि कीमत इतनी अधिक बढ़ गई थीं कि सिलिंडर भरवाना बंद हो गया था लेकिन अब सहूलियत होगी। डीघ ब्लाक के नारेपार निवासी उज्ज्वला योजना की लाभार्थी सुनीता देवी का कहना है कि सरकार ने दो सौ रुपये की सब्सिडी देकर गरीब गृहणियों को राहत दी है। अधिक कीमत के चलते गैस भराना बंद कर दिया था। भोजन लकड़ी पर बना रही थीं। अब फिर से गैस चूल्हे पर खाना बनेगा। नारेपार सीतामढ़ी की उज्ज्वला योजना की लाभार्थी धनपत्ती देवी कहती हैं कि महंगाई के चलते गैस सिलिंडर भरवाना बंद हो गया था, लेकिन सरकार ने कीमत कम कर गरीबों के हित में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें