फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान के विरोध में भिड़े प्रत्याशी समर्थक,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली अंतर्गत चकसाहब बूथ पर बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान ही दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए । इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए गए। इस घटना में एक प्रत्याशी के समर्थक मो.ईशान खान (25) पुत्र जाहिद अली और एक अन्य युवक को उपद्रवियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी जावेद अख्तर उर्फ मुन्ना, महिला एजेंट नूरी फातमा सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी रही। दरअसल मामला यह है कि गांव में एक समुदाय के दो प्रत्याशी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। सुबह लगभग सात बजे पूरी तैयारी के साथ मतदान शुरू हुआ लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए इधर-उधर से फर्जी मतदान किया जाने लगा। जब एक पक्ष को मामले की भनक लगी तो विरोध शुरू हो गया। पहले खुन्नश खाए समर्थकों का गुस्सा काबू न होकर एक-दूसरे पर फूट पड़ा। कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर अफरातफरी का माहौल होते ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि जानकारी पर दलबल के साथ पहुंच कर दोनों पक्ष के समर्थकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। माहौल को काबू में रखने के लिए प्रधान, महिला एजेंट समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारपीट में घायल दोनों का युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें