फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता समेत 12 लोग पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/लालानगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर हुए छिटपुट विवाद के कारण पुलिस ने भाजपा नेता समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है। डीघ के मतदान केंद्र बहपुरा-शेरपुर पर लगभग आधे घंटे तक मतदान कार्य बाधित रहने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

गोपीगंज के अमिलौर, चकमांधाता गांव में मतदान की प्रक्रिया सुबह शुरू होते ही प्रधान प्रत्याशियों में अपने वर्चस्व को दिखाने के नाम पर समर्थकों में वाद-विवाद शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए निकली पुलिस टीम ने विवाद करने वालों को हिरासत में लेकर तब तक कोतवाली गोपीगंज में बैठाए रखा जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो गया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज केके सिंह ने बताया कि मुन्नू तिवारी, आद्या तिवारी, भाजपा नेता प्रवेश तिवारी और चकमांधाता गांव से कई लोगों को पकड़ा गया है। आरोप सही मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीघ के बहपुरा-शेरपुर मतदान केंद्र पर विवाद होने की शिकायत वार्ड 18 के प्रत्याशी लालू यादव ने सीओ सदर एके सिंह से करने पर लोग इधर-उधर भागे लेकिन सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके पर नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें