फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनावः मतदान के बीच प्रधान पद का प्रत्याशी महिला वोटरों का घूंघट उठाकर करने लगा ये काम, गिरफ्तार

Thu, 15 Apr 2021 08:07 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन
यूपी में पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। मतदान के बीच भदोही जिले के औराई विकास खंड के सिंघापुर बूथ पर ग्रामप्रधान पद के एक प्रत्याशी को महिला वोटरों का घूंघट उठाकर चेहरा देखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, औरंगाबाद बूथ पर फर्जी वोट डालने को लेकर समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां भांज कर लोगों को खदेड़ा। इस भगदड़ में कई बाइक पुलिस के आक्रोश का निशाना बनीं। सीओ अजय कुमार, एसडीएम एके मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली। जोखूपुर पुरवा औरंगाबाद गांव में शामिल हैं यहां प्रधान पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है।

बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू होने से लेकर समापन तक मतदाताओं में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा। एसडीएम एके मिश्रा ने बताया कि पुलिस सख्त होकर माहौल शांत कराती रही लेकिन देर शाम अचानक उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां भांजकर फर्जीवाड़ा में शामिल लोगों को तितर-बितर कर मतदान केंद्र के गेट बंद करा दिए। सीओ अजय कुमार ने कहा कि घूंघट उठाकर महिलाओं का चेहरा देखने वाले प्रधान प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं औरंगाबाद के मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें