मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रदेश को गुंडो और माफिया से मुक्त करने का काम किया। गुंडे जेल चले गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पांच लाख लोगों को नौकरी मिली, जबकि सपा की सरकार में एक जाति विशेष के लोगों को भी नहीं छोड़ा गया। उनसे भी 10 लाख रुपये लेकर नौकरी दी गई। बसपा में दलितों को भी पैसे देकर नौकरी दी गई।
हमारी सरकार में सभी जाति व धर्म के लोगों को बिना किसी रिश्वत के नौकरी दी गई। इससे पहले नगर पालिका चेयरमैन अशोक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न दिया गया। संचालन विनीत बरनवाल ने किया। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, सतीश गांधी, घनश्याम दास गुप्ता, मूल चंद्र साहू, पप्पू तिवारी, संगीता खन्ना, लालता सोनकर, पूनम गुप्ता, आशीष जायसवाल, राकेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, जयकुमार राय, हीरालाल यादव आदि मौजूद थे।