फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर व्यापार मंडल ने गिनाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के सुरियावां स्टेशन पर बुधवार को एकजुट व्यापारियों समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर समस्याएं गिनाई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेषधर गुप्ता ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी रेल मंत्री से मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपकर स्टेशन के बाहर खड़े पदाधिकारियों ने बताया कि उन्हें पता चला था कि इसी रूट से डीआरएम लखनऊ का विशेष सैलून जाएगा, लेकिन जब तक स्टेशन पहुंचेे, डीआरएम का सैलून जंघई की ओर बढ़ गया। उनका कहना था कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 22000 यात्री प्रतिमाह सुरियावां स्टेशन से यात्रा कर रेलवे को 12 लाख का राजस्व देते हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। प्लेटफार्म नंबर दो इतना ऊंचा है कि पहुंचने के लिए दिव्यांगजन, बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पेयजल, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, छाजन, शौचालय, आरक्षण केंद्र नहीं होने से यात्री परेशान होते हैं। ज्ञापन देने वालों में अनिल वर्मा, संतोष जायसवाल, एके सिंह, सूरजभान, चंद्रेश, दीपचंद, विवेक, तुषार, मदन जायसवाल, जतन गुप्ता, अश्वनी साहू, राहुल, सुरेंद्र मौर्य, दयाशंकर आदि शामिल रहे। स्टेशन अधीक्षक एलबी राम ने बताया कि समस्याओं से संबंधित दो ज्ञापन मिले हैं, जिसे मंडलीय अधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें