फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर हाईवे प्रशासन ने उतरवाया बैनर-पोस्टर

विज्ञापन
गोपीगंज के कौलापुर में हाईवे की स्ट्रीट लाइट पर लगे पोस्टर को उतारते कर्मचारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नेशनल हाईवे-19 प्रशासन ने बुधवार को सिक्सलेन के उत्तरी लेन पर लगे स्ट्रीट लाइट खंभे से लटक रहे बैनर-पोस्टर को अभियान चलाकर उतरवाया। इससे राजनीतिक और व्यापारिक, स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों में भागदौड़ की स्थिति रही।
विज्ञापन

अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे मेंटेनेंस अनुभाग के कर्मचारियों ने बताया कि फोरलेन से सिक्सलेन में तब्दील हुए हाईवे के मुख्य लेन समेत सर्विसलेनों पर इस तरह लगाए जा रहे बैनर-पोस्टर, होर्डिगिं से वाहन चालकों का ध्यान भटकने पर दुर्घटना में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। प्राधिकरण से सख्त निर्देश मिलते ही बुधवार को हंडिया-राजातालाब खंड के लालानगर से हंडिया तक अभियान चलाकर लगभग तीन सौ से अधिक बैनर-पोस्टर, होर्डिगिं को उतारा गया है। देर शाम तक उत्तरी लेन के किनारों पर लगे राजनीतिक होर्डिगिंों को हटवाकर बृहस्पतिवार से दक्षिणी लेन को टारगेट किया जाएगा। पूर्व के दिनों में सर्विसलेन पर हुए अतिक्रमण को हटाया जा चुका है। परियोजना प्रबंधक एके राय ने कहा कि अभियान का क्रम आगामी दिनों तक जारी रहेगा और राजनीतिक दलों से लेकर अन्य संगठनों, होटल, ढाबा, बिल्डिंग मैटेरियल का बैनर-पोस्टर, होर्डिगिं लगा मिला तो, नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी। अभियान में सत्येंद्र राय समेत मरम्मत अनुभाग के कर्मचारी पूरी सक्रियता से लगे हैं जिनकी रिपोर्ट को मंत्रालय तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें