गैंग लीडर पर चार जिलों में 27 मुकदमें दर्ज
पुलिस 20 जनवरी को कौलापुर से चोरी हुए वाहन के मामले में चोरों की तलाश में थी। पुलिस को चोर के आने की सूचना थी। इस बीच मुठभेड़ में चोरी के वाहन से तस्करी करने वाले गिरोह का लीडर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अभियुक्त पर भदोही समेत प्रयागराज, मिर्जापुर और जौनपुर जिले को मिलाकर कुल 26 मुकदमे दर्ज हैं।
बरामद वाहन गुजरात से आए महाकुंभ यात्रियों की हुई थी चोरी
पुलिस ने गिरफ्तार इनामी आशू मियां के पास से 12 शीटर फोर्स कंपनी चार पहिया वाहन बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह वाहन गुजरात से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने आए श्रद्धालुओं का वाहन था। जिसे अभियुक्त ने अपने गैंग के साथ मिलकर चोरी की थी। इस मामले में प्रयागराज औद्योगिक नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज है।
बोले अधिकारी
प्रयागराज की सीमा पर सख्ती है। वाहन चोरी और तस्करों को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। वाहन चोरी गैंग के सदस्य के आने की सूचना पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। जहां चोरी के वाहन से तस्करी करने वाले गिरोह के लीडर को पुलिस ने मुठभेड़ के पास गिरफ्तार किया। - अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक, भदोही।