फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मेमो ट्रेन के गेट पर बैठी बीएससी की छात्रा नीचे गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे के अहिमनपुर स्टेशन पर शनिवार की सुबह मेमो ट्रेन से गिरकर बीएससी की छात्रा अंजली मौर्य की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह अपने मामा के घर शादी में शामिल होने के लिए खमरिया के मनऊबीर आई थी। समारोह खत्म होने पर मां के साथ घर जाने के लिए स्टेशन पर मेमो ट्रेन पकड़ने आई थी।
ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण किसी ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह ट्रेन के नीचे गिर गई। स्थानीय लोग उसे सीएचसी औराई लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के अहिरी भीटी निवासी अंजली मौर्य (18) की ननिहाल खमरिया के वार्ड आठ मनऊबीर में है। यहां उसके मामा रमाशंकर मौर्य रहते हैं। मामा ने बताया कि अंजलि के सिर में चोट लग गई थी।
वह बीएससी की छात्रा थी। अंजली और उसकी मां गलती से दूसरे ट्रेन पर चढ़ गई थी। जानकारी होने पर प्रयागराज जाने वाली मेमो ट्रेन पर चढ़ी। उसमें भीड़ अधिक होने से गेट पर ही बैठ गई। उसी दौरान किसी ने पीछे से उसे धक्का दे दिया।
वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। चौकी प्रभारी भारत भूषण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जिले के युवक की प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से मौत : सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के छेछुआ गांव निवासी राजेश कुमार यादव उर्फ डंगर (27) की शुक्रवार की रात प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रयागराज के मांडा रेलवे स्टेशन के पूरब रेलवे पटरी पर उसका शव मिला। परिजनों के मुताबिक, राजेश कुमार गुजरात के सूरत में रहता था। शुक्रवार को वह घर से सूरत के लिए निकला था। मांडा रेलवे स्टेशन से कोई ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन रात में वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद उनका मोबाइल दूर जा गिरा था। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची जीआरपी पुलिस को मोबाइल हाथ लगा तो वह मृतक के घर के नंबर पर फोन कर घटना की सूचना घर वालों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और लोग आनन-फानन में मांडा स्टेशन गए। परिजनों ने शव की पहचान की। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। शनिवार शाम तक शव गांव नही पहुंचा था। घटना से गांव में शोक व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि बीते 3 मार्च को इसी गांव में 22 वर्षीय युवक पंकज की मुंबई जाते वक्त मध्यप्रदेश के सतना में ट्रेन से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें