फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : चोरों ने दुस्साहसिक घटना को दिया अंजाम..., एडीजे को भी नहीं छोड़ा; चंद घंटों में खंगाल लिया मकान

Thu, 06 Feb 2025 07:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही के दो गांवों में चोरों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
एडीजे के मकान में चोरी की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली क्षेत्र के लालीपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एडीजे के घर का ताला तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई। सीओ भदोही डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन




मकान के आसपास जांच की गई। इसी तरह औराई के तुलापुर में चोरों ने व्यापारी के घर के खिड़की तोड़कर घर में रखा सामान उठा ले गए।

लालीपुर गांव निवासी गोरखनाथ द्विवेदी का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। गांव में उनका पक्का मकान है। उनका एक बेटा आलोक दूबे मेरठ में एडीजे है। बीती रात में चोर मकान के मेन गेट का ताला काट कर अंदर घुस गए। कई जरूरी सामान उठा ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुवार की सुबह घर के बाहर खेत में सामान ईधर-उधर बिखरा पड़ा होने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने फोन से जानकारी दी। मामला न्यायिक अफसर के घर का होने से पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। सीओ भदोही के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव में पहुंच गई। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड के साथ गहनता से जांच की गई। 

चचेरे भाई जयप्रकाश दुबे ने बताया कि चोरी कितनी हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य बाहर रहते हैं। घर में बाइक आदि खड़ी है। कुछ पेटी में भी सामान रखा हुआ है। परिवार वालों के आने पर ही कितनी चोरी हुई यह स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी।

महराजगंज संवाददाता के अनुसार, औराई कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर गांव में चोरों ने सुनील शुक्ला के मकान की खिड़की तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सुनील का पूरा परिवार कोलकाता रहता है। वहां कपड़े के बड़े व्यापारी हैं। डेढ़ महीने पूर्व परिवार के सभी सदस्य कोलकाता गए। पांच फरवरी को जब लौटकर आए तो खिड़की एवं कमरे का दरवाजा टूटा मिला। आलमारी से कीमती सामान गायब थे। घर के अन्य सामान जहां-तहां बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें