पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
रजापुर गांव निवासी जोगेंद्र पासी के परिवार के सभी सदस्य शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद ज्ञानपुर का भरत मिलाप देखने के लिए चले गए।
देर रात आए चोर कमरे का ताला तोड़कर दो बाक्स ले जा रहे थे। बरामदे में जोगेंद्र की मां सुखराजी देवी (65) खटपट की आवाज से जाग गईं। उन्होंने बाक्स लेकर जा रहे दो चोरों को रोकने का प्रयास किया तो चोरों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। परिवार वालों के मुताबिक एक लाख से अधिक का सामान चोर ले गए।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि पांच की संख्या में आए चोरों में एक युवक को पहचान लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
बढ़ गई हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।