Bhadohi News: रेलेवे फाटक का बूम टूटने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गेटमैन ने स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था कर राहगीरों को रोका। ट्रेन जाने के बाद तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने घंटों के बाद बूम को ठीक किया।
गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित केड़वरिया रेलवे फाटक का बूम सोमवार की शाम अचानक टूट गया। वैकल्पिक गेट लगाकर लगभग एक घण्टे तक ट्रेनों का परिचालन किया गया। एक घंटे तक कर्मी फाटक को दुरुस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित केड़वरिया रेलवे फाटक पर सोमवार को देर शाम वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे मालगाड़ी के दौरान रेलवे फाटक को गेटमैन ने गिरा दिया। ट्रेन गुजरने के बाद जब फाटक खोला जा रहा था। इस बीच अचानक बूम टूट गया।
आननफानन रेलवे के जिम्मेदारों ने वैकल्पिक गेट लगाकर बूम को सही कराया। लगभग एक घंटे में बूम पूरी तरह से ठीक होने के बाद आवागमन सुचारू रूप से सही हो सका। इस बीच वाहनों की कतार लगी रही। तीन दिनों पूर्व किसी वाहन के टक्कर से बूम जर्जर हो गया था।