इलाके के कंधिया रेलवे फाटक का शु्क्रवार को दोपहर में ट्रक की टक्कर से फाटक का बूम टूट गया। इसके बाद से इस रूट पर आवागमन करने वाली सभी ट्रेनें कॉशन पर चलाई गईं। बूम टूटने की खबर पर विभाग के संबंधित कर्मियों में खलबली मच गई। आनन फानन में फाटक पर सिकड़ा लगा दिया गया।
गेटमैन से जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक शाहिद इमाम ने इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। ट्रेनों के आवागमन के दौरान कंधिया फाटक पर सिकड़ लगा कर ट्रेनों को पास कराया गया। इससे दोपहर बाद से कंधिया फाटक पर ट्रेनों के आने के समय कॉशन की आवाजें सुनाई देती रही। बार-बार बूम टूटने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। आरोप है कि फाटकों पर सतर्कता की कमी से इस तरह की समस्या सामने आ रही है। दो सप्ताह पूर्व परसीपुर स्टेशन के पास का फाटक टूटा था, तब भी कॉशन से सिकड़ लगा कर ट्रेन पास कराया गया था।