फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 10 दिसंबर तक होगा आपत्तियों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए अब 95 से अधिक आपत्तियां आ गई हैं। 85 केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों से विभागीय अधिककारियों की चिंता बढ़ गई है। आपित्तयों के निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित हो गई है। 10 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर 11 दिसंबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है। इससे 20 से 25 दिसंबर तक केंद्रों की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 30 नवंबर को 85 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई। इसमें कई कॉलेज और स्कूल अबकी बार केंद्र नहीं बनाए गए, जबकि कई स्कूलों के केंद्र 10 से 20 किमी दूर कर दिया गया। इसके लिए चार दिसंबर तक 95 से अधिक आपत्तियां आ गईं। अब आपत्तियों के निस्तारण को लेक माथापच्ची शुरु हो गई है। पिछले तीन-चार साल से लगातार केंद्र बनने वाले विद्यालय इस बार कट गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि आपत्तियों की संख्या काफी अधिक है। इसके निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसमें डीएम के अलावा पुलिस अधीक्षक, तीनों एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए के साथ ही दो प्रधानाचार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण करना है। 11 को सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। बताया कि परिषद से तय मानक एवं समिति के निर्णय के आधार पर ही केंद्रो की संख्या घटाई और बढ़ाई जाएगी। बताया कि आगामी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 54,879 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें