जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बृहस्पतिवार को जंगीगंज धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। केंद्र प्रभारी गौरव ने बताया कि क्रय केंद्र पर खरीद लक्ष्य के अनुरुप धान की खरीद की जा रही है। डीएम ने निर्देश दिया कि पिछले साल क्रय केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों से संपर्क कर उन्हें बुलाएं। किसान पंजीकरण सत्यापन में वृद्धि लाने के लिए भी स्वयं रुचि लेकर प्रयास करें। उन्होंने धान में नमी का परीक्षण भी किया। डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसानों की सुविधा का ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद