फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: केंद्र बनने के मानक में 50 स्कूल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2022 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम की ओर से नामित अफसरों ने 183 माध्यमिक, इंटर कॉलेजों का सत्यापन किया। जिसमें 50 स्कूल ऐसे मिले जहां बोर्ड नियमावली के तहत सभी संसाधन नहीं मिले। शिक्षा विभाग जांच रिपोर्ट वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करेगा। जिसके आधार पर नवंबर में केंद्र का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

फरवरी- मार्च में संभावित बोर्ड परीक्षा की तैयारी अक्तूबर से शुरू हो जाती है। केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों में शौचालय, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे संग अन्य भौतिक संसाधनों की जांच की जाती है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने वाले विद्यालय ही केंद्र बनाए जाते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, डीएम आर्यका अखौरी के नामित अफसर तीनों एसडीएम, तीनों तहसीलदार, जीआईसी ज्ञानपुर के प्रधानाचार्य संग दोनो मॉडल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभी 183 माध्यमिक, इंटर कॉलेजों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को सौंप दी। नामित अफसरों की रिपोर्ट में 50 माध्यमिक और इंटर कॉलेज ऐसे शामिल हैं जो बोर्ड के मानक को पूर्ण नहीं कर रहे हैं। परिषद की वेबसाइट खुल चुका है। शिक्षा विभाग ने सत्यापन रिपोर्ट को अपलोड करना शुरू कर दिया है।
---------------
क्या तय है केंद्र के लिए मानक
-वॉयस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर लगा होना चाहिए।
-क्रियाशील व नवीनीकृत अग्निशमन यंत्र-संसाधन उपलब्ध हों।
-परीक्षा केंद्र के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण होना चाहिए।
-विद्यालय में कम से कम 300 छात्र-छात्राओं की धारण क्षमता होनी चाहिए।
-विद्यालय परिसर में प्रबंधक व प्रधानाचार्य का आवास नहीं होना चाहिए।
-----------
केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों में बोर्ड के सभी मानक पूर्ण होना चाहिए। सत्यापन रिपोर्ट अपलोड हो रही है। परिषद की ओर से रिपोर्ट के आधार पर केंद्र तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनएल गुप्ता- डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें