फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से बड़े हिस्से में अंधेरा

Tue, 29 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुर्गागंज त्रिमुहानी के समीप लगा 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर सोमवार की शाम करीब छह बजे फुंक गया। इससे नगर के बड़े हिस्से में बिजली को लेकर हाहाकार मच गया। मंगलवार को शाम चार बजे तक  मरम्मत के लिए ट्रांसफार्मर नहीं जा सका, जिसकी वजह से लोग बिजली के लिए परेशान हैं। तकरीबन 22 घंटे से गर्मी में बिजली-पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे नगर के सैकड़ों लोगों को अगले 24 घंटे तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं थी। इससे नगरवासियों में विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। कई मुहल्लों में पेयजल संकट गहराने लगा है। उधर, बिजली की धीमी कार्यवाही से लोगों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन



गर्मी अभी पूरी तरह से आई नहीं है लेकिन बिजली आपूर्ति बेपटरी होने लगी है। कभी शटडाउन और कभी ब्रेकडाउन के चक्कर में उलझी रहने वाली जिले की बिजली आपूर्ति मंगलवार को ज्ञानपुर नगर में चरमरा गई। दुर्गागंज त्रिमुहानी के समीप मुख्यालय रोड पर 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे नगर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार की शाम छह बजे के आसपास ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। इसके बाद नगर के मुख्य बाजार के कुछ हिस्सों के अलावा चिक्कान, निराला नगर, गोपीपुर वार्ड संख्या एक, डिहवा समेत कई मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई।

इस क्षेत्र में पड़ने वाले तमाम कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और हजारों लोग अंधेरे में रहने को विवश हो गए। साथ ही पानी की किल्लत भी बढ़ गई। लगातार कई घंटे से बिजली गुल रहने के कारण कई घरों के वाटर टैंक खाली हो गए। लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने लगे। बाजार में सुबह से लेकर शाम तक जेनरेटर धड़धड़ाते रहे। नगरवासियों का कहना था कि जलने के 20 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर उतारा नहीं जा सका है। ऐसे में दूसरा ट्रांसफार्मर कब तक लगेगा या इसकी मरम्मत की जाएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन



उधर, सीतामढ़ी में कोइरौना थानाक्षेत्र के भदरांव गांव में मंगलवार को अबूझ हाल में आग लगने से बाबाराम यादव के पांच मड़हे जलकर नष्ट हो गए। इससे मड़हों में रखे उपली, अनाज, भूसा और गृहस्थी के अन्य सामान जल गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। गांव वालों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें