जंगीगंज क्षेत्र के चंदापुर गांव में आग लगने से जली गेहूं की फसल।
मौसम का तापमान बढ़ने से जिले में अगलगी की घटनाओं में इजाफा हो गया है। मंगलवार को जिले के दो स्थानों पर विद्युत तारों में शार्ट-सर्किट होने से निकली चिंगारी से लगी आग से गेहूं के तीन बीघे तैयार फसल को जलाकर राखकर दिया। जबकि शरारती तत्वों द्वारा फूंके गए छप्पर में बंधा पड़वा झुलसकर मर गया। उसे बचाने के प्रयास में अधेड़ भी झुलस कर घायल हो गया।
जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, कोइरौना थानाक्षेत्र के चंदापुर गांव में मंगलवार को दोपहर में विद्युत तारों में शार्ट शर्किट होने से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिरी। इससे तैयार दो बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। दोपहर में कड़ी धूप और गर्मी होने से फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पेड़ आदि उखाड़कर फेंका जिससे काबू किया जा सका। हाईटेंशन तार में सर्किट होने से यदुनंदन चौबे, मातासरन, यादव, चंद्रशेखर यादव, फौजदार यादव, शिव कुमार यादव आदि फसल जलकर नष्ट हो गए।
वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, कोइरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसहीं गांव में मंगलवार को दोपहर में विद्युत तारों में शार्ट-सर्किट होने से गांव निवासी रामसागर बिंद का एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अगलगी की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक गंभीर हो चुकी आग ने एक बीघा फसल जलाकर राख कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने आस-पास की फसलों को प्रयास करके बचा लिया।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के कठौता स्थित पसियान मोहाल में मंगलवार को शरारती तत्वों ने राजेश सरोज के छप्पर में आग लगा दी। आग की लपटें निकलने से उसमें बंधा पड़वा चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर पहुंचे राजेश समेत ग्रामीणों ने काबू करने का प्रयास किया। इससे राजेश भी झुलस गया। आग पर काबू कर लिया गया, लेकिन पड़वा की मौत हो गई। उसमें रखे उपली आदि समेत छप्पर के साथ जल नष्ट हो गए। बताया कि छप्पर के पास भैंस भी बधी थी, उसे किसी तरह खूंटे से खोल लेने में सफलता मिल गई। राजेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया, अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।