फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: मकान में विस्फोट से दीवार गिरी, पास की मस्जिद के शीशे टूटे, एक घायल

Wed, 02 Jun 2021 08:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

गोपीगंज से सटे गहरपुर इलाके में एक शख्स वैवाहिक आयोजनों में बिना लाइसेंस के पटाखा बनाने का कार्य करता है। अचानक तेज आवाज के साथ एक जोरदार धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आकर वह शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन
विस्फोट के बाद मौके पर लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गहरपुर गांव में बुधवार की सुबह एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। इससे आसपास चीख-पुकार मच गई। विस्फोट इतना तगड़ा था कि घर की दीवार गिर गई और पास की मस्जिद के शीशे टूट गए। घटना में एक अधेड़ घायल हो गया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सूचना के बाद एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गए। गोपीगंज से सटे गहरपुर निवासी अकरम अंसारी(45) पुत्र रमजान अंसारी वैवाहिक आयोजनों में बिना लाइसेंस के पटाखा बनाने का कार्य करता है। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे तेज आवाज के साथ एक जोरदार धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आकर अकरम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर अन्यत्र रेफर किया गया।

धमाका इतना तेज था कि मकान की बाउंड्रीवाल पूरी तरह से जमींदोज हो गई। साथ ही घर के बगल स्थित छोटी मस्जिद में लगे शीशे चकनाचूर हो कर गिर गए। ग्रामीणों के अनुसार, आवाज इतनी तेज थी कि सभी अपने अपने घरों को झांकने लगे कि उनके मकान तो नहीं गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह, उप जिला अधिकारी चंद्रशेखर समेत कोतवाल गोपीगंज के के सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में लग गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अकरम अंसारी वैवाहिक समारोह में पटाखा बजाने का कार्य करता था। तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ है, जिसकी जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अकरम के भाई असलम को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें