जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें सरकार के आठ साल पूरे होने पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम करने की चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि 25 मार्च से 14 अप्रैल को मंडल स्तर पर पार्टी की तरफ से कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इसमें आठ साल में जनता के लिए चल रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा। मंडल अध्यक्ष और संयोजक सहित अन्य पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। मंडल अध्यक्षों ने आयोजन को सफल बनाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, वेद मौर्य, दीपक तिवारी, शैलेश पांडेय, अश्विनी अग्रवाल, स्वरूप बिंद, संजय, अशोक पाठक, राकेश गुप्ता, शिवलाल मौर्य, मनीष पांडेय, दीपक सिंह, गोवर्धन राय आदि रहे।