फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रेमी को घर में किया बंद, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थानाक्षेत्र के बहुता चकडाही गांव में शनिवार की रात शादीशुदा महिला के प्रेमी को ग्रामीणों ने घर में बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जौनपुर जिले के गहरपुर गांव का रहने वाला युवक गांव की एक महिला से प्रेम करता है। शनिवार की रात में वह बहुता चकडाही गांव में उक्त महिला से मिलने आया। परिवार वालों को शक हुआ तो कमरे में ताला लगा दिया। वह जब दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगा तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी 112 मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति बाहर रहता है। पहले भी वह कई बार आ चुका है। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें