फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गैंगस्टर के आरोपी की गिरफ्तारी पर भाजपा विधायक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबी और पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी को असांविधानिक और गैरवाजिब बताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट से खलबली मच गई। पुलिस पर साजिश से गिरफ्तारी का आरोप लगाया तो पुलिस ने जवाब दिया। विधायक के समर्थन से जिले की सियासत कड़ाके की ठंड में भी गरमा गई है
औराई के अमवां निवासी नंदलाल पांडेय के खिलाफ कुछ माह पूर्व पुलिस ने कुटरचित दस्तावेज और मृतक को जिंदा दिखाकर बैनामा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया और बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से गिरफ्तार कर लिया। वह औराई विधायक के काफी करीबी रहे हैं।
शुक्रवार को औराई विधायक दीनानाथ भास्कर पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी के खिलाफ खुलकर आ गए। उन्होंने फेसबुक, एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पुलिस पर हमला बोला। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि यह गिरफ्तारी असांविधानिक और गैर वाजिब है। षड्यंत्र के तहत प्रतिषोध की कार्रवाई पुलिस से मिलकर कराई जा रही है।
उनकी यह टिप्पणी पुलिस या पार्टी के किसी नेता के खिलाफ की गई। हालांकि पुलिस ने इसका जवाब भी दे दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी नंदलाल पांडेय ने धोखाधड़ी करते हुए कुटरचित दस्तावेज तैयार कर जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बैनामा कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने साक्ष्य और संकलन के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की। विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी का वह विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें