फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लापता तीन शिक्षकों पर शिकंजा सेवा समाप्त करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय से डेढ़ से दो साल से लापता चल रहे तीन शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस लिया है। 15 दिन पूर्व अंतिम नोटिस जारी होने के बाद भी 25 दिसंबर तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन

उनके ड्यूटी पर न लौटने और न ही कोई सूचना देने के बाद शिक्षा विभाग ने उनकी सेवा समाप्ति का फैसला लिया है। 2023 में भी ऐसे तीन शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था।
जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें एक लाख 47 हजार बच्चों को पढ़ाने के लिए चार हजार शिक्षक संग डेढ़ हजार शिक्षामित्र, अनुदेशक की तैनाती है।
विज्ञापन

छह ब्लाॅकों में कुछ ऐसे शिक्षक हैं, जो कई सालों से अनुपस्थित चल रहे हैं। विभाग की ओर से इन शिक्षकों को कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए।
20 दिसंबर को विभाग ने लापता रहने वाले तीन शिक्षकों को नोटिस जारी कर 25 दिसंबर तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, लेकिन एक भी शिक्षक नहीं पहुंचे। इसको लेकर विभाग अब सख्ती की तैयारी में है।
प्राथमिक विद्यालय पट्टी अचल सिंह ब्लाॅक सुरियावां में तैनात प्रधानाध्यापक नितिन सिंह सोलंकी निवासी 149-सी टीचर्स कॉलोनी हुसैनाबाद जौनपुर, प्राथमिक विद्यालय कूड़ी ब्लॉक डीघ में तैनात सहायक अध्यापक नवरत्नमणि त्रिपाठी ग्राम हरदी बेलहसा बखीरा संत कबीरनगर व ज्ञानपुर ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय संसारापुर में तैनात सहायक अध्यापक विवेकानंद मिश्र निवासी चकबसुही अजयपुर भदोही कई माह से बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि नितिन सिंह 15 मई 2023 से, नव रत्नमणि त्रिपाठी एक जुलाई 2022 से और विवेकानंद मिश्र तीन जुलाई 2024 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इनके खिलाफ अब सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें