फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: पांच सौ कुक्कुट की आंख-जांघ की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बर्ड फ्लू संक्रमण पर रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने शनिवार को अभोली ब्लॉक क्षेत्र के गुआली और बीरापट्टी गांव में संचालित पोल्ट्री फॉर्म का निरीक्षण किया। सीवीओ डॉ. जेडी सिंह के साथ डॉ. राजेश कुमार ने गुआली स्थित एसके सिंह के फॉर्म में पल रहे लगभग पांच सौ कुक्कुटों के आंख, कान, जांघ, ललहरी आदि का क्रमवार निरीक्षण कर संचालक को सावधानी बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कहा कि मध्य प्रदेश और कानपुर देहात में संक्रमण का प्रभाव मिलने पर शासन स्तर से जारी गाइड लाइन का पालन कराने के लिए विभाग विशेष तौर पर सक्रियता दिखा रहा है। औराई, डीघ, ज्ञानपुर के लगभग 30 फार्मों से डेढ़ सौ सीरम जांच के लिए भेजा गया, लेकिन संक्रमण की पुष्टि नहीं हो सकी। बावजूद इसके विभाग छह टीमों में शामिल 35 विशेषज्ञों से प्रतिदिन निरीक्षण कराया जा रहा है। फॉर्म से लेकर दुकानों तक साफ-सफाई, चूना, पैरामैग्नीशियम का छिड़काव कराते रहने से संचालक सुरक्षित रहेंगे, बल्कि बाहरी व्यक्तियों से आने वाले संक्रमण का प्रभाव कम होगा। गैर प्रदेश और पड़ोसी जिलों से आने वाले कुक्कुट पर रोक लगी है। थोक व्यापारी, दुकानदारों ने बाहरी क्षेत्रों के उत्पादों से दूरी बनाने का पालन किया तो आने वाले दिनों में भी संक्रमण से मुक्ति मिलती रहेगी।
मृत मिले मोर का हुआ पोस्टमार्टम
ज्ञानपुर। अभोली क्षेत्र के गुआली गांव में मृत मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को जिला पशु अस्पताल में कराया गया। सीवीओ डॉ. जेडी सिंह ने बताया कि पक्षी में बर्ड फ्लू का संक्रमण तो नहीं मिला, लेकिन मौत का कारण ठंड सामने आया है। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि भारी पंखों के चलते मोर पक्षी उड़ान तो भरता है, लेकिन कुछ देर बाद ही नीचे उतरने की कोशिश करता है। उस समय किसी वाहन की चपेट में आने और ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने वाले कुत्ते इन पर हमला कर देते हैं। इनके बचाव का उचित उपाय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें