ज्ञानपुर के विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में मंगलवार को विद्युत विभाग की ओर से मेगा कैंप लगाया गया। इसमें बिजली बिल 93 उपभोक्ताओं के बिल का संशोधन किया गया और 93 ने ही ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया। 54 उपभोक्ताओं से 4 लाख 52 हजार रुपये की वसूले।
अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय ने बताया कि मेगा कैंप मुख्य अभियंता जेपी एन सिंह के निर्देश के लगाया गया। इसमें 93 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा 54 उपभोक्ता का बिल एक साल से जमा नहीं हो रहा था। उनसे वसूली की गई। 93 लोगों के कनेक्शन रसीद की त्रुटि को सुधारा गया। इस दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं विस्तार से सुनी और उसका निदान किया। बताया कि शासन की ओर से 16 जनवरी तक एकमुश्त समाधान योजना की तिथि बढ़ाई गई है। योजना में रजिस्ट्रेशन कराकर उपभोक्ता इससे लाभान्वित हो सकते हैं। इस मौके पर ज्ञानपुर ई. केके गुप्ता, गोपीगंज ई. ईश्वर शरण सिंह, अवर अभियंता संत कुमार, मनीष कुमार, रोहित, छोटेलाल, संजीव कुमार, कमलेश सिंह, विनोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।