फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव के पास ज्ञानपुर रोड मार्ग पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गोपीगंज अपने रिश्तेदार के यहां गया था। जहां से शाम को लौट रहा था।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली के घराव गांव निवासी सचिन (25) स्नातक का छात्र है। वह बुधवार को अपने दोस्त रवि मौर्या (22) के साथ बाइक से ही अपने रिश्तेदार के यहां गोपीगंज आया था। देर शाम बाइक से ही घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है सोनाखरी के पास पहुंचे थे कि इस बीच एक कार चालक पास लेने के चक्कर में गलत लेन पर चला गया और बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। वहा से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल संतोष राय ने पुलिसकर्मियों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक दो भाई में बड़ा था बीए का छात्र बताया जा रहा। अपने रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें