फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक जिलाबदर, पांच वांछित समेत 36 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर बुधवार को जिले की पुलिस ने वांछित, वारंटी और जिला बदर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान पांच वांछित, एक जिला बदर और 30 वारंटी समेत कुल 36 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में खलबली मच गई।
कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए आपराधिक किस्म के लोगों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। थानेवार गठित पुलिस टीम ने मंगलवार और बुधवार को विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की। ज्ञानपुर पुलिस ने वारंटी ज्ञानधर यादव निवासी चकहरिवंशपुर, शिवा निवासी दुर्गागंज रोड, पप्पू नाई, गोपीगंज पुलिस ने विजय कुमार, सोनू निवासी नरऊर, राजेश सरोज निवासी जगन्नाथपुर, अवधेश कुमार निवासी त्रिभुवनपुर, सूरज गुप्ता उर्फ कुल्ली गुप्ता निवासी कालीदेवी, सरभजीत निवासी कोईलरा, दीपक कुमार गुप्ता निवासी कारीगांव, नागेश कुमार निवासी संसारापुर, सत्यम दूबे निवासी तिलगां आदि को पकड़ा गया।
विज्ञापन

जिला बदर में राजू निवासी आंबेडकर नगर सुरियावां को गिरफ्तार किया गया। आठ व्यक्तियों का शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें