फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कंधिया गांव के पास भदोही-वाराणसी मार्ग पर शनिवार की सुबह कार की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली क्षेत्र के रयां गांव निवासी बीरबल सिंह(32) पुत्र जितेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहा था। कंधिया के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार के धक्के से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। इस बीच उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। कार चालक भागने का प्रयास कर ही रहा था कि ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि कार सवार साथियों के साथ वाराणसी में नव वर्ष का जश्न मनाने गया था। कार की रफ्तार इतनी तेज था कि बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें