फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जिला मुख्यालय के समीप मोढ़-ज्ञानपुर मार्ग पर रविवार को दोपहर में किसी वाहन की चपेट में आने से मुकेश यादव (22) निवासी मकनपुर मोढ़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

मोढ़ के मकनपुर निवासी मुकेश यादव पुत्र राजबली यादव वीडियोग्राफी का काम करते थे। रविवार को दोपहर में वह किसी कार्य के लिए ज्ञानपुर जा रहे थे। उसी दौरान किसी चार पहिया की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। अचानक हुई घटना से सभी सदमे में हैं। ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें